छतीसगढ़कोंडागांव

विधायक लता उसेंडी ने किया 12 करोड़ 52 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन

कोण्डागांव न्यूज धमाका – विकास की दिशा में कोण्डागांव लगातार आगे बढ़ रहा है। रविवार को क्षेत्र की विधायक लता उसेंडी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में ₹12 करोड़ 52 लाख 88 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मालाकोट गांव से हुई, जहां 4.5 किमी लंबे बड़ेपारा–किबाई बालेंगे मार्ग एवं पुल–पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस कार्य की लागत ₹667.57 लाख है। इसके साथ ही गांव में 400 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण ₹11.25 लाख की लागत से किया जाएगा।

इसके बाद नेवता गांव में 4 किमी लंबी डामरीकरण सड़क (लागत ₹562.06 लाख) सहित अन्य सीसी सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही।

विधायक लता उसेंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव तक सड़क, पुल और मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना उनका संकल्प है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!