छतीसगढ़बलरामपुर

गणेश विसर्जन के जुलूस में नाचते-नाचते 15 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस में डीजे की धुन पर नाच रहे 15 वर्षीय प्रवीण गुप्ता की अचानक मौत हो गई। इस घटना से पूरा इलाका गमगीन हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, राजपुर में विसर्जन जुलूस के दौरान प्रवीण नाचते-नाचते अचानक गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत उसे सीएचसी राजपुर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि जब वे बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे और करीब 20 मिनट तक इलाज में देरी हुई। परिजनों का आरोप है कि अगर डॉक्टर समय पर पहुंच जाते तो शायद प्रवीण की जान बचाई जा सकती थी।

अस्पताल में हंगामा, पुलिस बल तैनात

बालक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल का घेराव कर स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

प्रशासन ने दी जांच की आश्वासन

अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण का पता लगाया जाएगा और अगर अस्पताल की ओर से लापरवाही पाई गई तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!