नई दिल्ली

किसान न्याय रैली में बोलीं प्रियंका गांधी , लखीमपुर खीरी के पीड़ित किसान परिवारों को उत्तरप्रदेश में इंसाफ की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचीं. प्रियंका गांधी ने बनारस में किसान न्याय रैली को संबोधित करते हुए के दौरान यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर खीरी केस में पीड़ित परिवारों को पैसे की नहीं बल्कि न्याय चाहिए. लेकिन पीड़ित किसान परिवारों को यूपी में इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं है. कांग्रेस महासचिव ने ये भी आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों पर ही कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि हाथरस केस में भी न्याय नहीं हुआ था प्रियंका ने कहा कि किसान के बेटे ही सीमा पर देश की हिफाजत भी कर रहे हैं. देश को आजादी भी न्याय के सिद्धांत के आधार पर ही मिली है. तमाम कृषि उपकरणों पर जीएसटी लगाने से भी किसान परेशान हुए हैं. देश में बेरोजगारी चरम स्तर पर पहुंच गई है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!