छतीसगढ़जगदलपुर

थाने के सामने दिनदहाड़े चोरी, गौसेवा दान पेटी लेकर फरार हुआ अधेड़

जगदलपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एक हैरान करने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह चोरी कोतवाली थाने के ठीक सामने हुई।

जानकारी के अनुसार, महावीर थाली रेस्टोरेंट में रखी गई गौसेवा दान पेटी को एक अधेड़ चोर दिनदहाड़े लेकर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर पहले काउंटर पर रखी सौंफ खाता हुआ दिखाई देता है और फिर मौका पाकर दान पेटी उठाकर भीड़ में गायब हो जाता है।

रेस्टोरेंट संचालक ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बुजुर्ग की तलाश कर रही है।

थाने के ठीक सामने हुई इस चोरी ने पुलिस की चौकसी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!