छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में हादसा: वंदे भारत की धुलाई करते समय ठेकाकर्मी हाइटेंशन तार की चपेट में, हालत नाजुक

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में वंदे भारत के कोच की धुलाई करते समय एक ठेकाकर्मी युवक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा हो गया। वंदे भारत ट्रेन के कोच की धुलाई के दौरान एक ठेकाकर्मी युवक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसा तब हुआ जब सफाई करते समय युवक का हाथ ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

इसी बीच, महासमुंद जिले के बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में ट्रेन के तीन कोच (C2-10, C4-1 और C9-78) के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

रेलवे पुलिस (RPF) ने तत्परता दिखाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं –

  • शिव कुमार बघेल (यूथ कांग्रेस खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल का भाई)
  • देवेन्द्र चंद्राकर
  • जीतू तांडी
  • लेखराज सोनवानी
  • अर्जुन यादव

RPF ने बताया कि सभी आरोपी बागबाहरा के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हादसे और पथराव की इन घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे अब अतिरिक्त निगरानी और सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!