
बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा हो गया। वंदे भारत ट्रेन के कोच की धुलाई के दौरान एक ठेकाकर्मी युवक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसा तब हुआ जब सफाई करते समय युवक का हाथ ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
वंदे भारत ट्रेन पर पथराव
इसी बीच, महासमुंद जिले के बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में ट्रेन के तीन कोच (C2-10, C4-1 और C9-78) के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
रेलवे पुलिस (RPF) ने तत्परता दिखाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं –
- शिव कुमार बघेल (यूथ कांग्रेस खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल का भाई)
- देवेन्द्र चंद्राकर
- जीतू तांडी
- लेखराज सोनवानी
- अर्जुन यादव
RPF ने बताया कि सभी आरोपी बागबाहरा के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हादसे और पथराव की इन घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे अब अतिरिक्त निगरानी और सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है।



