
भिलाई न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भिलाई नगर निगम के नए भवन और कार्यालय निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सेक्टर-6 स्थित श्रीकृष्ण धाम के लिए भी जरूरत के अनुसार मदद की घोषणा की।
इस मौके पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में भिलाई नगर निगम के नए भवन और श्रीकृष्ण धाम की मांग रखी थी। मांग को तत्काल स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की, जिसके बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने जयकारों के साथ खुशी जताई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने भिलाई शहर को 260 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की भी सौगात दी। इसमें सड़क, पानी, बिजली और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।
नए भवन निर्माण से नगर निगम को अत्याधुनिक कार्यालय सुविधा मिलेगी, जिससे आम नागरिकों को नगर निगम से जुड़े कार्यों में सुविधा होगी।
