

रायपुर न्यूज धमाका – राष्ट्रपति रोवर-रेंजर अवार्ड से सम्मानित छत्तीसगढ़ के रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देवाशीष मखीजा, मनतृप्त कौर संधू और गाइड कुसुम सिन्हा को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया था।
रोवर देवाशीष मखीजा ने बताया कि यह पुरस्कार चार वर्षों में एक बार दिया जाता है और इस बार देश भर से चयनित 16 प्रतिभागियों में शामिल होना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पूर्व में राज्यपाल अनुसुइया उइके से राज्यपाल पुरस्कार भी मिल चुका है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और रेंजर मनतृप्त कौर के पिता गुरजीत सिंह संधू भी मौजूद रहे।
