छतीसगढ़रायपुर

निर्विरोध चुने गए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के सभी पदाधिकारी, नीरेंद्र साहू बने अध्यक्ष

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की बहुप्रतीक्षित चुनाव प्रक्रिया रविवार को सम्पन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। सर्वसम्मति से डॉ. नीरेंद्र साहू अध्यक्ष बनाए गए।

प्रदेश साहू संघ ने निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला/पुरुष संगठन सचिव एवं संयुक्त सचिव के पद पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी।

रविवार को टिकरापारा रायपुर स्थित साहू सदन में निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 12 लोगों ने नामांकन भरा था। इसी तरह अन्य सभी पदों पर भी एक से ज्यादा लोगों ने नामांकन दाखिल किया था।

समन्वय समिति द्वारा नामांकन दाखिल करने वाले सभी अभ्यर्थियों से रायशुमारी के बाद सभी पदों पर आम सहमति बनी और सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष – डॉ. नीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष – तिलक राम साहू(बिलासपुर), सत्यप्रकाश साहू (रायपुर), साधना साहू (रायपुर), संगठन सचिव – डॉ. सुनील साहू (धमधा), संगठन सचिव – चंद्रवती साहू (महिला) रायपुर, संयुक्त सचिव – बीना साहू दंतेवाड़ा, (महिला), संयुक्त सचिव – प्रदीप साहू (रायपुर) को चुना गया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!