छतीसगढ़रायपुर

नशेड़ी ड्राइवर की करतूत: तेज रफ़्तार हाइवा को खारुन नदी में घुसाया, खुद तैरकर निकला

रायपुर में नशे में धुत ड्राइवर ने हाइवा को महादेव घाट स्थित खारुन नदी में घुसा दिया

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे में धुत ड्राइवर ने हाइवा को महादेव घाट स्थित खारुन नदी में घुसा दिया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अमलेश्वर पुलिस ने ड्राइवर को थाने लेकर आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के अमलेश्वर से हाइवा रायपुर की ओर आ रही थी। इस दौरान हाइवा अनियंत्रित होकर खारुन नदी में जा घुसी। दुर्ग और रायपुर जिले को जोड़ने वाले रायपुरा ब्रिज के किनारे दुकानें भी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। ट्रक के ड्राइवर ने तैरकर अपनी जान बचाई।

स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि, हाइवा का ड्राइवर बहुत नशे में था। वह अमलेश्वर की ओर से आ रहा था, सड़क पर वाहन लहराते हुए चला रही थी। जब हम नदी में देखने को लिए पहुंचे तो हाइवा सीधे नदी में दिखा। पुलिस हाइवा के ड्राइवर को लेकर अमलेश्वर थाने लेकर गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!