छतीसगढ़रायपुर

फर्जी वोटर के आरोप पर एनएसयूआई का हंगामा, शास्त्री चौक पर चक्काजाम, पुलिस से धक्का-मुक्की

फर्जी वोटर के जरिए मतदान का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बीच शास्त्री चौक पर बनी चक्काजाम की स्थिति…

रायपुर न्यूज धमाका – फर्जी वोटर के जरिए मतदान कराने के आरोप में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। निर्वाचन कार्यालय जाने से पहले पुलिस ने उन्हें लाल बहादुर शास्त्री चौक पर रोक दिया, जिससे चक्काजाम जैसी स्थिति बन गई।

पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर बस में भरकर थाने ले जाया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ता लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए डिजिटल मतदाता सूची और पोलिंग बूथ के CCTV फुटेज की मांग कर रहे थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!