
बिलासपुर न्यूज धमाका – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मनोहर लॉज के सामने ज्वालीनाला पुल के पास हुई झड़प में आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, मृतक दादू उर्फ दीपक साहू और आरोपी गणेश रजक के बीच मोबाइल के लेनदेन को लेकर बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। गुस्से में आरोपी गणेश ने दीपक पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी है।



