
बलरामपुर न्यूज धमाका – जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला रूपपुर में पदस्थ प्रधान पाठक मनमोहन सिंह की शर्मनाक हरकत सामने आई है। शुक्रवार को वे शराब के नशे में धुत होकर चड्डा पहनकर स्कूल पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद हो गए।
खुद कबूला शराब पीने की बात
घटना के दौरान कैमरे के सामने मनमोहन सिंह ने स्वीकार किया कि उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर एक पाव शराब पीकर स्कूल पहुंचे हैं। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि वे अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं।
शिकायतें, लेकिन कार्रवाई नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि इस तरह का व्यवहार शिक्षा व्यवस्था की छवि धूमिल करता है और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है।
नोटिस जारी
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।



