
कवर्धा न्यूज धमाका – कबीरधाम जिले के चिल्फी घाट स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में एक महज दो दिन की नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि की है।
रात के अंधेरे में छोड़ी मासूम
स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी ने अंधेरी रात में बच्ची को मंदिर परिसर में छोड़ दिया और वहां से चला गया। सुबह-सुबह राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने संभाली जिम्मेदारी
सूचना मिलते ही चिल्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरक्षक गंगा धुर्वे ने बिना समय गंवाए बच्ची को कवर्धा जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और वह सुरक्षित है।
जांच जारी
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित गवाहों से पूछताछ की जा रही है, ताकि बच्ची को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके।
