छतीसगढ़कोंडागांव

कोंडागांव: नदी पार करते समय बहे व्यक्ति का शव मिला, मौत की जांच में जुटी पुलिस

कोंडागांव न्यूज धमाका – जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम मथनीबेड़ा निवासी बोरजी पोयाम (45 वर्ष) का शव शुक्रवार को नारंगी नदी से बरामद हुआ। वे बीते 24 जुलाई की शाम को जिला मुख्यालय से लौटते समय नदी पार करते हुए बह गए थे।

एक सप्ताह से थे लापता

परिजनों ने 25 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद थाना प्रभारी ने सरपंच, कोटवार और ग्रामीणों को तलाश में सहयोग के लिए सूचना दी। कई दिनों की खोजबीन के बाद शुक्रवार को सुकुरपाल और अड़गपाल के बीच नदी किनारे शव दिखाई दिया।

पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर निकाला शव

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को राष्ट्रीय राजमार्ग तक लाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल की मरचुरी भेजा गया।

पोस्टमॉर्टम के बाद होगा मौत का खुलासा

शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार को किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत केवल डूबने से हुई या अन्य कोई वजह भी रही।


स्थानीय प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नदी पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर बारिश के मौसम में जब जलस्तर तेज होता है, ऐसे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!