
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक भ्रष्ट पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी, नामांतरण कार्य के लिए ₹5000 की रिश्वत एक कांग्रेस नेता जयवर्धन बघेल से मांग रहा था।
शिकायतकर्ता कांग्रेस नेता, पहले ही कर चुके थे ACB से संपर्क
घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के गोतियारडीह गांव की है, जहां के निवासी और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जयवर्धन बघेल ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, जयवर्धन की जमीन के नामांतरण के लिए पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल ने रिश्वत की मांग की थी।
जयवर्धन रिश्वत देने के बजाय ACB से संपर्क कर ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत ACB की टीम ने आज दबिश देकर पटवारी को अभनपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
पटवारी कार्यालय में मचा हड़कंप
गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अभनपुर पटवारी कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारियों में ACB कार्रवाई को लेकर दहशत देखी गई। ACB ने आरोपी पटवारी को मौके से हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिश्वतखोरी पर ACB की लगातार सख्ती
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। बीते कुछ महीनों में कई सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया है, जिससे आम जनता के बीच ACB की साख मजबूत हुई है।
