
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा मुस्कान की हत्या मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस के हाथ एक महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें मृतिका को एक युवक के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया है। यह युवक कोई और नहीं, बल्कि मृतिका का दूर का रिश्तेदार साहिल धीवर बताया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा:
27 जून को खरोरा क्षेत्र के बेल्दार सिवनी गांव के एक खेत में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा मुस्कान का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। शव के पास चाकू भी बरामद हुआ था।
अब जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें मुस्कान एक युवक के साथ बाइक पर जाती दिखती है। कुछ देर बाद उसी बाइक पर वही युवक अकेला लौटता नजर आता है। इससे साहिल धीवर पर पुलिस का शक और मजबूत हो गया है।
आरोपी फरार, पुलिस की दबिश जारी
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से साहिल धीवर रायपुर से फरार है। खरोरा पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पीड़िता का पारिवारिक विवरण:
- मृतिका एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी।
- पिता और बड़े भाई की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है।
- छोटा भाई 8वीं कक्षा का छात्र है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य मानते हुए जांच की दिशा को और सघन किया जा रहा है। आरोपी साहिल के जल्द गिरफ्त में आने की उम्मीद है।



