छतीसगढ़कवर्धा

भू-माफिया से त्रस्त किसान ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति, प्रशासन से टूटा भरोसा

भू-माफिया से तंग किसान को प्रशासन ने किया नाउम्मीद, मांगी कलेक्टर से इच्छा मृत्यु…

कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक किसान ने भू-माफिया और प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांग ली है। यह मामला पंडरिया क्षेत्र का है, जहां वर्षों से अपनी जमीन के सीमांकन और अवैध कब्जे से मुक्ति की मांग कर रहे किसान की फरियाद आज भी अधूरी है।

वर्षों से न्याय की लड़ाई लड़ रहा किसान

पीड़ित किसान मनीष पांडे, पिता मदन लाल पांडे, का आरोप है कि उसकी कृषि भूमि पर भू-माफिया ने जबरन कब्जा कर लिया है। मनीष और उनके भाई आशीष पांडे ने कई बार पटवारी, आरआई और तहसील अधिकारियों को आवेदन देकर सीमांकन की मांग की, लेकिन हर बार सिर्फ तारीख और आश्वासन ही मिला।

आदेश के बाद भी अधूरी जांच

23 जून 2025 को कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा ने मामले में त्वरित सीमांकन के आदेश दिए थे। दो पटवारी और दो आरआई मौके पर पहुंचे भी, लेकिन खसरा नंबर में त्रुटि बताकर जांच अधूरी छोड़ दी और लौट गए।

थक हारकर मांगी इच्छा मृत्यु

लगातार हो रही अनदेखी से टूट चुके मनीष पांडे ने सोमवार को सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा, “अब जीने की ताकत नहीं बची, अगर जमीन नहीं मिल सकती तो मरने की इजाज़त दे दीजिए।”

कलेक्टर ने दिलाया आश्वासन

कलेक्टर ने किसान को समझाइश देते हुए भरोसा दिलाया कि भू-माफिया के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी और सीमांकन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।


प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर राजस्व विभाग की लापरवाही और भू-माफियाओं के गठजोड़ को उजागर किया है। सवाल यह है कि क्या शासन-प्रशासन पीड़ित किसान को समय रहते न्याय दिला पाएगा?

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!