
रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 10 जून को हुई एक महिला की हत्या के अंधे मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। थाना छाल क्षेत्र के ग्राम बांधापाली की रहने वाली 30 वर्षीय रमिला कंवर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुष्कर्म में असफल होने पर महिला की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
घटना का विवरण:
10 जून को रमिला कंवर का शव उसके कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। गले में बंधी साड़ी की गांठ ने हत्या की आशंका को बल दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसकी मौत गला घुटने से हुई थी। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में हुआ खुलासा:
जांच के दौरान मृतका के संपर्क में रहे अनिमिष वैष्णव उर्फ सूरज उर्फ बिट्दु (26 वर्ष) पर शक की सुई गई। वह घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसे रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने गांव के ही बुधवा राम सिदार (55 वर्ष) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
दोनों आरोपी 10 जून की रात रमिला के घर पहुंचे। उनके इरादों को भांपकर जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, तो पहले उसका मुंह दबाया गया और फिर साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
अभियुक्त:
- अनिमिष वैष्णव उर्फ सूरज उर्फ बिट्दु, पिता – विजय दास वैष्णव, उम्र – 26 वर्ष
- बुधवा राम सिदार, पिता – स्व. अर्जुन सिंह सिदार, उम्र – 55 वर्ष
अन्य विवरण:
- हत्या में प्रयुक्त हसिया का हत्था व अन्य सामग्री बरामद।
- आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज।
- दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस खुलासे में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक मदन पाटले, और उनकी टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
