
खैरागढ़ न्यूज़ धमाका – खैरागढ़-धमधा मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार चालक ललित साहू (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अनिरुद्ध जंघेल (56 वर्ष) घायल हो गए।
घटना ग्राम साल्हेकला के पास गाड़ाडीह के समीप की है, जहां दोनों व्यक्ति खैरागढ़ से साल्हेकला की ओर जा रहे थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार सीधे गहरे पानी में जा समाई, जिससे चालक की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई।
घायल अनिरुद्ध जंघेल को तत्काल खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए खराब सड़क व्यवस्था और बारिश के कारण बने जलभराव को जिम्मेदार बताया है।
