
गरियाबंद न्यूज धमाका – कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रावास अधीक्षिका अमिता मेढ़े को डीपीआई ने निलंबित कर दिया है। जांच में उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिनमें छात्रावास में पति और देवर का जन्मदिन मनाना, सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, छात्राओं को बिना अनुमति घर या बाहर ले जाना, और वित्तीय अभिलेखों में अनियमितताएं शामिल हैं।
कलेक्टर गरियाबंद के जांच प्रतिवेदन के अनुसार, अमिता मेढ़े ने छात्रावास की सुरक्षा में लापरवाही बरती और भंडार क्रय नियमों का उल्लंघन किया। उनके द्वारा पुरुषों को छात्रावास में प्रवेश देने तथा रात्रि में हॉस्टल में न रुकने जैसे कई मामलों में अनुशासनहीनता भी पाई गई है।
डीपीआई ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 और 1966 के तहत अमिता मेढ़े को निलंबित कर मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरियाबंद नियत कर दिया है।
यह कार्रवाई छात्राओं के सुरक्षित और अनुशासित माहौल को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।



