छतीसगढ़बलौदाबाजार

गोवा से संचालित हो रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई में 15 अंतरराष्ट्रीय बुकी गिरफ्तार

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – IPL 2025 के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक अंतरराज्यीय सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है। गोवा से संचालित हो रहे इस गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8.15 लाख मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।

तीन बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चल रहा था सट्टा कारोबार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ‘खेलो यार’, ‘RBC 139’ और ‘Winbuzz 7’ जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए पूरे देश में फैले सट्टा नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। गिरोह गोवा के बोगमालो क्षेत्र से ऑपरेशन चला रहा था और विभिन्न शहरों में वितरित लॉगिन आईडी के जरिए सट्टा लगाया जा रहा था।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को इस रैकेट के संचालन की गुप्त जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 288/2025, धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया। तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से आरोपियों के गोवा में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस की टीम ने गोवा में छापा मारकर सभी 15 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इन राज्यों से पकड़े गए आरोपी

गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से हैं। इनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

  • अमन देवांगन – दुर्ग (छ.ग)
  • गौरव पांडे – रीवा (म.प्र)
  • चंद्रशेखर चौबे – रायपुर (छ.ग)
  • एजाज शेख – शोलापुर (म.हा)
  • दीपक सबलानी – भाटापारा (छ.ग)
  • सौरभ शुक्ला – भिलाई (छ.ग)
  • अर्पित जैन – दुर्ग (छ.ग)
  • फैजान खान, जेसन स्टेनिसलास – नागपुर (म.हा)
  • प्रदीप यादव – दुर्ग (छ.ग)
  • मनीष पाटिल, फुरकान अहमद – अमरावती (म.हा)
  • एहसान अली – भदोही (उ.प्र)
  • अनुराग तिवारी – सुल्तानपुर (उ.प्र)
  • कपिल हबलानी – भाटापारा (छ.ग)

आगे की जांच जारी

पुलिस अब इन आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!