छतीसगढ़दुर्ग

ट्रक की टक्कर से पलटी कार, हादसे में बाइक सवार समेत दो लोग घायल

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले के भिलाई शहर में एक ट्रक चालक कार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर के चलते कार का बैलेंस बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकराकर एक बाइक से भिड़ गई। इसके बाद कार पलट गई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है।

कार और बाइक दोनों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बाइक काफी दूर जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां कार चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पूछताछ में दोनों घायल स्पष्ट रूप से हादसे के वक्त क्या हुआ, यह याद नहीं कर पाए।

कार रायपुर से दुर्ग जा रही थी

रात करीब 9 बजे एक स्विफ्ट कार (CG 07 CP 1590) रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही थी। जैसे ही कार सुपेला फ्लाईओवर से उतरकर नेहरू नगर चौक की तरफ बढ़ी और सुपेला थाने के सामने नाले के पास पहुंची, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

बाइक सवार अपने दोस्त के साथ लौट रहा था

घायल बाइक चालक सुजल ने जानकारी दी कि वह जेवरा सिरसा का निवासी है। उसने बताया कि वह सुपेला आया था और अपने दोस्त के साथ बाइक से जेवरा लौट रहा था। रास्ते में अचानक एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे दूर जा गिरे।

हादसे के तुरंत बाद सुजल ने देखा कि एक कार हाईवे पर पलटी हुई थी। एक व्यक्ति ने उसे बताया कि यही कार उसकी बाइक से टकराई थी। हालांकि सुजल को भी हादसे की स्पष्ट जानकारी नहीं है। इलाज के बाद सुजल और उसके दोस्त को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!