छतीसगढ़रायपुर

निगम के गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख…

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निगम के खोदे गड्ढे में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना को लेकर कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना को दुखद बताया और परिवारवालों को तत्काल चार लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

दरअसल, घटना गुलमोहर पार्क की है। निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में रविवार को 3 बच्चे डूब गए, जिनमें से 7 साल के दिव्यांश की मौत हो गई। दिव्यांश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। बच्चे के परिजनों ने बताया कि शादी के तीन साल बाद बेटा हुआ था। आज इस मामले को लेकर कांग्रेसियों ने गुलमोहर पार्क के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुलमोहर पार्क पीएमवाय कॉलोनी में हुई आकस्मिक दुर्घटना में मृत बालक दिव्यांश के शोकसंतप्त परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के आदेश पर रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ सतत संपर्क बनाकर आकस्मिक घटना के तत्काल पश्चात अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे दो अन्य बालकों की स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। दोनों बालकों का स्वास्थ्य निरंतर सुधर रहा है। चिकित्सक गण लगातार दोनों बालकों के स्वास्थ्य की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!