छतीसगढ़रायपुर

सिवरेज गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत : सीएम साय ने पीड़ित परिवार को दिया 4 लाख का मुआवजा

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुलमोहर पार्क इलाके में सिवरेज गड्ढे में तीन बच्चे गिर गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। सीएम साय ने दिव्यांश की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। 

सीएम साय ने रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को दो घायल बच्चों की निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टर्स ने कहा कि, दोनो बालकों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। 

ये है पूरा मामला 

प्रत्यक्षदर्शी तुलसी राम साहू ने बताया कि, वह रविवार की शाम 5 बजे घर के बाहर बैठे थे। तभी कुछ लोगों ने कहा कि, गड्ढे में एक बच्चा गिर गया है। तब गड्ढे के पास वह और कॉलोनी के बाकी लोग पहुंचे। उन्होंने देखा कि, एक बच्चा अंश सेन (5 साल) गड्ढे पर खड़ा होकर रो रहा था। जबकि एक बच्चा प्रियांश सेन (6 साल) पानी में छटपटा रहा था। एक बच्चे का कपड़ा भी बाहर रखा था। सभी को शक हुआ कि, एक और बच्चा अंदर डूबा हुआ होगा। 

7 साल के दिव्यांश की हुई मौत 

तभी कॉलोनी के ही एक लड़के ने सीवरेज गड्ढे में कूदकर दिव्यांश को निकाला। लोगों ने बताया कि, बच्चे के शरीर में कोई हलचल नहीं थी और मुंह से झाग निकल रहा था। वहां मौजूद लोग तुरंत बच्चों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। 

इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार 

दिव्यांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद से परिजन शोक में डूब गए हैं। बच्चे के पिता का कहना है कि, तीन साल बाद मन्नत और पूजा-पाठ से दिव्यांश पैदा हुआ था। मुझे नहीं पता था मेरा बेटा निगम की लापरवाही की भेंट चढ़ जाएगा। वहीं बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!