छतीसगढ़बिलासपुर

तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, फिर खेत में फेंककर हुए फरार, लहूलुहान हालत में रातभर तड़पता रहा युवक

 बिलासपुर न्यूज धमाका – न्यायधानी बिलासपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त सलमान अली पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावर सलमान को मरा समझकर खेत में फेंककर फरार हो गए. घायल युवक पूरी रात खेत में तड़पता रहा. सुबह स्थानीय लोगों ने जब उसे खून से लथपथ हालत में देखा, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना कोटा थाना क्षेत्र के गोबरिपाठ गांव की है.

लोरमी निवासी सलमान अली अपने तीन दोस्तों बिट्टू वैष्णव, राकेश जायसवाल और एक अन्य युवक के साथ काम के सिलसिले में कोटा आया था. काम खत्म करने के बाद चारों ने गोबरपाठ गांव में रुककर देर रात तक शराब पार्टी की. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गया.

रातभर सलमान खेत में तड़पता रहा. अगली सुबह ग्रामीणों ने जब उसे खून से सना पड़ा देखा, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला, साजिश का शक

पुलिस की जांच में सलमान और हमलवारों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है. संभावना जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते हमले की साजिश पहले से रची गई थी. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!