छतीसगढ़रायगढ़

कार और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, 3 दोस्तों की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम

रायगढ़ न्यूज धमाका – जिले के ग्राम कांशीचुआ में बीती रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ये तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमित राठिया (20), तरुण राठिया (16) और रितेश राठिया (16) के रूप में हुई है। तीनों युवक छाल थाना क्षेत्र के निवासी थे और आपस में करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं। वहीं, कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार चालक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची कोतरा रोड थाना पुलिस ने तीनों युवकों के परिजनों को सूचित कर उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे ने तीनों मृतकों के परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!