छतीसगढ़बीजापुर

पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड अपडेट: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर FIR, आरोपियों की गिरफ्तार की तैयारी

बीजापुर न्यूज धमाका – पत्रकार मुकेश हत्याकांड मामले में एक और बड़ा एक्शन हुआ है। राज्य सरकार ने बीजापुर में एक और बड़ी कार्रवाई की है। सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर बीजापुर के गणगौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला गंगालूर मिरतुर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है, और इस मामले में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

गंगालूर मिरतुर सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर कार्यपालन अभियंता ने गंगालूर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में पीडब्ल्यूडी के पूर्व EE बीआर ध्रुव, SDO आर के सिन्हा और इंजीनियर जीएस कोडोपी को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार किया।

राज्य सरकार ने पूर्व में ही भ्रष्टाचार के मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद यह एफआईआर दर्ज की गई। मामले में अब जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी इंजीनियर जीएस कोडोपी ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर 29 जनवरी को दंतेवाड़ा कोर्ट में सुनवाई होगी।

यह मामला बीजापुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, और राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति का संकेत दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!