छतीसगढ़मुंगेली

कलेक्टर– एसपी ने लौटाई 130 नग गुम मोबाइल मालिकों को लौटाया

मुंगेली न्यूज धमाका – साइबर सेल मुंगेली को 130 नग गुम मोबाइलों को ढूंढने में बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक शभोजराम पटेल ने थाना सिटी कोतवाली में करीब 20 लाख रूपए के 130 नग बरामद मोबाईल को उसके वास्तविक मालिकों को सौंपा और बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने साइबर सेल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि इससे मुंगेली पुलिस की विश्वसनीयता और बढ़ी है। आज के समय में अधिकतम अपराध साइबर के माध्यम से हो रहे हैं, इसलिए लोगों को जागरूक और सतर्क रहना जरूरी है। कोई भी चीज एक बार गुम हो जाती है, तो हम उसके मिलने की उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन जब वह मिल जाए तो, खुशी दुगुनी हो जाती है। मोबाइल उपयोगकर्ता सभी सुरक्षा नियमों का जरूर पालन करें। सही जगह से मोबाइल खरीदें और आवश्यक दस्तावेजों को सम्हाल कर रखें।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि शासन द्वारा गुम मोबाईल को ट्रेस करने के लिए CEIR Online Portal (https://www.ceir.gov.in) संचालित किया जा रहा है, जिसमें नागरिक अपने गुम हुए मोबाइल की ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराकर उसे ब्लॉक करा सकते हैं। पोर्टल पर दर्ज गुम मोबाइल की शिकायत घटना क्षेत्र अनुसार साइबर सेल एवं थाना के पोर्टल पर फॉरवर्ड की जाती है, जिस पर ट्रेसिबिलिटि डेटा प्राप्त कर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जाती है। खोई हुई चीज मिलने पर ज्यादा खुशी मिलती है। आईएमईआई नंबर अपने पास सम्हाल के रखें। पुलिस द्वारा साइबर अवेयरनेस से बेहतर काम हो रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध की प्रकृति एवं खतरे के विषय में जानकारी दी और डिजिटल अरेस्ट, डॉट एपीके फाईल, सेक्सटॉर्शन, मोबाइल हैकिंग इत्यादि के बारे में बताया। उन्होंने साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करके, ऑनलाईन पोर्टल पर लॉगिन करके या फिर अपने नज़दीकी थाना जाकर शिकायत दर्ज कराने समझाईश दी।

बता दें कि ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से मुंगेली पुलिस को बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके पश्चात मोबाइल रिकव्हरी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मुंगेली सालिक राम घृतलहरे के पर्यवेक्षण में टीम गठित किया गया। निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार खोजबीन कर एक्टिव हुए मोबाइलों में से 130 नग मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये हैं जिन्हे बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कवर्धा जिला तथा दीगर राज्य उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा से रिकवर कर किया गया और उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाकर उन्हें नव-वर्ष का तोहफा दिया गया। इस दौरान मोबाईल मालिकों में खुशी का माहौल था। सभी ने पुलिस प्रशासन और सायबर सेल के कार्य की सराहना की और आभार जताया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!