छतीसगढ़रायपुर

राजधानी में गैंगवार में चले चाकू, दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज…

 रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर एक फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है. दो गैंग की आपस में लड़ाई में मारपीट के साथ चाकूबाजी भी हुई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है. 

गुरुवार-शुक्रवार को बदमाशों के दो अलग-अलग गैंग आजाद चौक थाना क्षेत्र के समता कालोनी में पुरानी रंजिश पर आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करते हुए चाकू चलाए. घटना में हांडीपारा निवासी आलोक कामड़े तथा बजरंग नगर निवासी वैष्णव मरकाम घायल हो गए.

वैष्णव के अनुसार, उसके साथ आलोक, आलोक के भाई तथा रोशन ने मारपीट करने के बाद हत्या करने की नीयत से चाकू से जानलेवा हमला किया. आलोक ने भी वैष्णव तथा उसके साथियों के खिलाफ मारपीट कर चाकू से हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है.

दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने गोलू मरकाम, वैष्णव मरकाम, भुवन, आलोक कामडे, रोशन विश्वकर्मा के खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!