छतीसगढ़बिलासपुर

पति को छोड़कर लिव इन में रह रही महिला को पार्टनर ने चाकुओं से गोदा, शरीर पर किये कई वार

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। यहाँ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने चाकू मार दिया है। चाकू लगने से घायल महिला की स्थिति गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही चाकू मार कर आरोपी फरार हो गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगाली पारा कालीबाड़ी के पास 31 वर्षीय निर्मला उर्फ नीलू कश्यप रहती है। अपने पति से तलाक के बाद वह प्राइवेट नौकरी कर जीवन यापन करती है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का 9 वर्ष का एक बेटा है। महिला के मायके वाले अशोकनगर में रहते हैं। पति से अलग होने के बाद महिला सनत कश्यप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पर पिछले साल अक्टूबर 2024 दीपावली के समय से सनत कश्यप से भी महिला का मनमुटाव हो गया। तब से वह सनत कश्यप से भी अलग होना चाहती थी और दूरी बना रही थी। जिससे सनत कश्यप नाराज था। वह महिला पर संबंध कायम रखने का दबाव बना रहा था।

शुक्रवार की रात महिला किसी काम से घर से निकली थी फिर वापस अपने घर आ रही थी। इस दौरान सनत कश्यप ने रास्ते में रोककर नीलू कश्यप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सनत ने 8 से 10 बार चाकू से महिला के छाती, पेट,गले पर वार किया। जिससे महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। राहगीरों और आस – पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी साइकिल से भाग निकला। लोगों ने एम्बुलेंस मंगवा महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज जारी है

महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही महिला के परिजन ने बताया कि पिछले दो माह से सनत के द्वारा निर्मला उर्फ नीलू को पीछा कर परेशान किया जा रहा था और अब उसके द्वारा हमला कर दिया गया। आरोपी हमले के बाद से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!