नई दिल्ली

सरकार ने किया ऐलान , सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने पर मिलेगा इनाम

नई दिल्ली न्यूज़ सड़क दुर्घटना से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगारों के लिए एक योजना की शुरुआत किया गया है योजना के तहत किसी भी शख्स को 5000 रुपए तक का इनाम दिया जाएगा. यानी कि अब सड़क दुर्घटना में किसी के घायल होने पर उस शख्स को बिना किसी डर के अस्पताल पहुंचाया जा सकता है और ऐसा करने पर आपको सरकार की तरफ से इनाम भी मिलेगा मंत्रालय ने बताया कि जो लोग सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की मदद करेंगे, उन्हें नगद पुरस्कार तो दिया जाएगा ही, साथ में एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस पुरस्कार के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 10 सबसे नेक मददगारों को 1-1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों और परिवहन सचिवों को इस बारे में पत्र लिखकर सूचित कर दिया है. पत्र में जानकारी दी गई है कि इस योजना को 15 अक्टूबर से लागु किया जाएगी, जो 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!