छतीसगढ़रायपुर

एक युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही दोस्त पर चाकू से कर दिया हमला

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है। गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकि आरोपियों के खिलाफ भी FIR दर्ज कर तलाश की जा रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सफान खान के पास उसकी दोस्त तसनीफ और उसके बॉयफ्रेंड विक्की राजपूत का फोन आया। उन्होंने सफान को नगर निगम व्हाइट हाउस के सामने मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद सफान और उसका साथी राजिक दोनों वहां पर पहुंचे। शाम करीब साढ़े 6 बजे का वक्त था। गार्डन में पहुंचते ही दोनों गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड मिलकर सफान के साथ पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगे। फिर गाली-गलौज करते हुए सफान पर हमला कर दिया।

विक्की ने सफान पर किया चाकू से हमला 

सफान ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो विक्की राजपूत ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद सफान वहां से जाने लगा तो उन्होंने फिर उसे रोककर मारपीट की। इसके बाद गुस्से में सफान ने जब उनके ऊपर हाथ उठाया। वहां पर पहले से मौजूद करीब दर्जन भर लड़के इकट्ठे हो गए इसी बीच विक्की ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद गार्डन में भगदड़ मच गईं।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि, आरोपी युवक- युवती ने मिलकर सफान को मारने के लिए पहले से प्लानिंग की थी। जिसके लिए दोनों ने गार्डन में पहले से ही गुंडे बुलाए थे। आगे उन्होंने बताया कि, इस वारदात को अंजाम देने में विक्की की गर्लफ्रेंड ने भी उसका साथ दिया। वहीं पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी विक्की राजपूत को हिरासत में लिया है। इसके अलावा करीब 8 से 9 आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों पर FIR दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!