छतीसगढ़जांजगीर

कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

जांजगीर न्यूज धमाका – कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। ठंड के समय में सुबह ठंड से ठिठुरते बच्चों के तबीयत को ध्यान रखते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्कूलों में समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।

प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जांजगीर जिले में ठंड के चलते न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच गई है। ठंड में सुबह के समय स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी हो रही है और स्वास्थ्य में भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को ठंड से राहत देने के लिए कलेक्टर ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।

जारी आदेश के मुताबिक दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 8.30 से 12 बजे तक तथा शनिवार को दोपहर 12.15 से 4.15 बजे तक संचालित किए जाएंगे। दूसरी पाली सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:15 से 4:15 तथा शनिवार को 8:30 से 12 बजे तक संचालित होंगे।

एक पाली में संचालित होने स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक दस बजे से 4 बजे तक शनिवार को साढ़े 8 से 12.30 बजे तक संचालित होगा।

नीचे देखें आदेश…

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!