छतीसगढ़जशपुर

सामाजिक अर्थदंड के कर्ज से परेशान युवक ने आत्महत्या कर दे दी जान

जशपुरनगर न्यूज धमाका – सामाजिक अर्थदंड जमा करने,लिए गए कर्ज से परेशान हो कर 35 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले मृतक ने इंटरनेट मिडिया फेसबुक में एक पोस्ट कर,आत्महत्या करने वालों का नाम का उल्लेख भी किया है। मामले में पुलिस भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व कर,मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

मामला जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के धौरापाठ का है। इस गांव का रहवासी श्रवण कुमार यादव दो दिन पूर्व लापता हो गया था। स्वजन और सन्ना पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी हुई थी। रविवार की देर रात उसका शव गांव के पास के जंगल में एक पेड़ में लटकता हुआ मिला। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया है कि तीन माह पूर्व मृतक को किसी महिला के साथ कुछ लोगों ने देख लिया थां। इस मामले को लेकर गांव में सामाजिक बैठक हुई थी। इस बैठक में मृतक व उसकी कथित प्रेमिका पर 2 लाख रूपये का अर्थदंड लगाया गया था। अर्थ दंड की इस राशि को हर्जाने के तौर पर महिला के पति को दे दिया गया था। इस अर्थदंड को जमा करने के बाद गांव के कुछ लोग,श्रवण यादव पर 5 लाख रूपये और देने का दबाव बना रहे थे। इससे वह मानसिक तनाव में रहा करता था। तीन दिन पूर्व 29 नवंबर को मृतक ने फेसबुक पर आत्महत्या करने का पोस्ट डालने के बाद वह लापता हो गया था। एसपी सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपितों के विरूद्व अपराध कायम कर,मामले की जांच की जा रही है।

धान खरीदी केंद्र में किसानों की लगी कतार

नईदुनिया न्यूज,तमताः पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत तमता के खरीदी केन्द्र में सोमवार को भारी भीड़ भाड़ देखने को मिला। इन दिनों जिले के किसान अपने फसल की कटाई मिजाई के बाद अब धान बेचने में जुट गए है और इसी तरह तमता खरीदी केन्द्र में इस साल 1160 किसान धान बेचेंगे जिसमें इस साल 138 नए किसानों ने भी पंजीयन कराया है। किसान प्रेम के यादव किसान ने बताया कि आज केंद्र में मैने धान बेचा और यहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। अभी तक केंद्र में 6 पंचायत के 82 किसानो ने 5315.60 क्विंटल धान विक्रय कर चुके हैं। इधर तीन दिनों से छेत्र में छाए बादल खलिहानों में व खेतो में रखे फ़सल की चिंता किसानों को सता रही है। समिति के प्रबंधक हजारी लाल ने बताया कि मौसम को लेकर तिरपाल की व्यवस्था किया गया है और बारिश होने पर तत्काल फड़ में रखे धनों को ढका जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!