छतीसगढ़बलौदाबाजार

जनपद पंचायत की संपत्ति जब्त : कुर्क कर पीड़ित परिवार को दी जाएगी सहायता राशि,  काम के दौरान हुई थी मजदूर की मौत 

बलौदा बाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जनपद पंचायत पर बड़ी कार्रवाई की गई है। हाईकोर्ट के आदेश के पर जनपद पंचायत की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। जनपद पंचायत के ग्राम देवरी के मजदूर की काम के दौरान मनरेगा मौत हो गई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने मृतक मजदूर के परिवार को सहायता राशि देने का आदेश दिया था। वहीं अब आदेश पालन नहीं करने पर कार्यालय के कुर्सी टेबल सहित अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया है।  

दरअसल, जनपद पंचायत के ग्राम देवरी के ग्रामीण की मनरेगा काम के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक की पत्नी ने न्यायलय से न्याय की गुहार लगाई थी। जिस फैसला सुनाते हुए कोर्ट पीड़ित परिवार को 11 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया था। वहीं जनपद पंचायत के जिम्मेदार लोगों ने आदेश को नजरअंदाज कर दिया। वहीं अब कोर्ट ने आदेश का पालन नहीं करने पर कार्यालय की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद तहसीलदार ने आदेश का पालन करते हुए कुर्सी टेबल सहित अन्य सामानों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त किए गए सभी फर्नीचर की कुर्की की जाएगी। जिसके बाद पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। हाईकोर्ट ने संपत्ति कुर्क कर पीड़ित को 11 लाख  रुपए देने का आदेश दिया है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!