कोंडागांवछत्तीसगढ

राष्ट्रपति को “आईफा” का पत्र, मनोहर खट्टर व अजय मिश्रा को तत्काल करें बर्खास्त

लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम हत्या पर तत्काल हो कठोरतम कार्यवाही,सभी दोषियों पर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज हो

अविलंब प्रदान करें : मारे गए साथियों के परिजनों को एक एक करोड़ , तथा शासकीय सेवा एवं सभी घायलों को समुचित इलाज हेतु पर्याप्त सहायता राशि,

शहादत नहीं जाएगी बेकार,बहुसंख्य किसान संगठन, सामाजिक संगठन सर्व आदिवासी समाज हुए लामबंद,तेज होगा आंदोलन,

आईफा सहित देश के 40 किसान संगठनों ने साथी किसानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि,कहा आपकी शहादत बेकार नहीं जाएगी हम न्याय लेकर ही मानेंगे।

कोंडागांव न्यूज़ कल 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में किसानों की दिनदहाड़े नृशंस हत्या की घटना से पूरा देश स्तब्ध और अत्यंत आक्रोशित है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’, उनके पुत्र आशीष मिश्रा एवं उनके गुंडे साथियों ने जिस सुनियोजित बेशर्म तरीके से इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया है, वह स्पष्ट रूप से उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की गहरी साजिश को दर्शाता है। गौरतलब है कि अजय मिश्रा ने पहले ही किसानों के खिलाफ लगातार भड़काऊ और अपमानजनक भाषण देकर इस हमले की पृष्ठभूमि तैयार कर दी थी। इसे कदापि शब्द संयोग नहीं माना जा सकता कि उसी दिन, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संवैधानिक पद पर रहते हुए किसानों को दुष्ट बताते हुए, “शठे शाठ्यम समाचरेत” की नीति का गूढ़मंत्र किसानों के खिलाफ हिंसा हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं को भड़काकर लाठियां चलाने और किसानों के खिलाफ सामूहिक हिंसा में शामिल होने के लिए उकसा रहे थे।। एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर होते हुए भी इस प्रकार से खुलेआम सार्वजनिक हिंसा भड़काने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनके पद से तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। इन घटनाओं से स्पष्ट है कि संवैधानिक पदों पर बैठे ये लोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अन्नदाता किसानों के खिलाफ सुनियोजित हिंसा के लिए अपने पदों का इस्तेमाल कर रहे हैं।अखिल भारतीय किसान महासंघ तथा हमारे साथ शामिल देश के सभी किसान संगठन/सामाजिक संगठन,सर्व आदिवासी समाज आज देश के संवैधानिक प्रमुख महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह मांग करते हैं कि,

प्रमुख मांगे


1- केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सामूहिक हिंसा भड़काने और सांप्रदायिक नफरत फैलाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए, तथा आशीष मिश्रा \मोनू\और उसके साथी सभी गुंडों पर तुरंत 302 (हत्या) का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
2- इस घटना की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक एसआईटी से कराई जानी चाहिए.
3-संवैधानिक पद पर रहते हुए हिंसा भड़काने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उनके पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए.

4 – इस हिंसा में मारे गए हमारे सभी साथियों के परिवारों को एक एक करोड़ रुपये, तथा किसी एक परिजन को शासकीय सेवा, एवं सभी घायल साथियों को उनके समुचित इलाज हेतु पर्याप्त सहायता राशि अविलंब प्रदान किया जाना चाहिए।
आईफा सहित देश के 40 किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़, भाई राजाराम तोड़ेम, भाई दशरथ कश्यप समेत सभी साथी शहीद किसानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए यह वादा करते हैं कि इन बहादुर किसान साथियों की शहादत बेकार नहीं जाएगी हम आपके हिस्से का और अपना हक व न्याय लेकर ही मानेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!