छतीसगढ़कवर्धा

रफ्तार का कहर: नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 4 युवक घायल, 2 की हालत गंभीर

 कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में कवर्धा जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 30 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (कार) बेकाबू हो गई। इसके बाद वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो सवार 4 युवक घायल हो गए, इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार चारों युवक बोडला थाना क्षेत्र के ग्राम खरिया के रहने वाले थे और सभी रानीदहरा वाटरफॉल घूमने के लिए निकले थे। तभी बैरख के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और कार पेड़ से जा टकराई। घटना की सूचना के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कवर्धा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बोडला पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!