छतीसगढ़बिलासपुर

सीमांकन में गड़बड़ी, दो अलग-अलग रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर पटवारी को किया निलंबित…

सीमांकन में गड़बड़ी, दो अलग-अलग रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर पटवारी को किया निलंबित…

बिलासपुर न्यूज धमाका – पूर्व पदस्थापना के दौरान सीमांकन में की गई गड़बड़ी के आरोप में पटवारी तो तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा ने निलंबन आदेश जारी किया. 

बिलासपुर जिला के बेलगहना तहसील के ग्राम डाडबछाली के पटवारी रामनरेश बागड़ी ने ग्राम मटसगरा में पदस्थ रहते हुए ग्राम मटसगरा की भूमि खसरा नंबर 285/1, 37/1 और 37/2 का सीमांकन किया गया था. यह भूमि सुरेश कुमार पिता फूलसिंह मरावी के स्वामित्व में थी. पटवारी द्वारा सीमांकन प्रक्रिया के दौरान दो भिन्न- भिन्न रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं, जो आपस में मेल नहीं खा रहा था.

11 अप्रैल 2017 को किए गए स्थल निरीक्षण में बताया गया कि सुरेश कुमार की भूमि पर कोई कब्जा नहीं है. वहीं 20 अप्रैल 2017 को तहसीलदार कोटा को भेजी गई रिपोर्ट में पटवारी ने जनकराम पिता चमरू सिंह द्वारा भूमि खसरा नंबर 285/1 पर 0.35 एकड़ पर कब्जा होने की जानकारी दी.

दो अलग तरह की रिपोर्ट को लेकर अतिरिक्त कलेक्टर, बिलासपुर ने विभागीय जांच का आदेश दिया था. जांच में पटवारी रामनरेश बागड़ी की गड़बड़ी सामने आई. प्रशासन ने इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए 24 अक्टूबर को पटवारी रामनरेश बागड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बेलगहना तहसील कार्यालय होगा.

इसके साथ बेलगहना तहसील पटवारी हल्का नं. 43 सोनसाय नवागाँव पटवारी अमित पाण्डेय को पटवारी हल्का नम्बर 03 ग्राम डाड़बछाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. इसके साथ ही पटवारी रामनरेश बागड़ी के विरूद्ध विभागीय जांच के लिए बेलगहना तहसीलदार अभिषेक राठौर को नियुक्त किया गया है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!