छतीसगढ़रायगढ़

लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरे दो पिकअप जब्त

CG CRIME : लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरे दो पिकअप जब्त 

रायगढ़ न्यूज धमाका – धरमजयगढ़ वनमण्डल के छाल रेंज में एक बार फिर लकड़ी तस्कर सक्रिय हो गए हैं लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनके मंसूबों पर पानी फेरते नजर आए। वन विभाग की टीम ने लकड़ी की तस्करी करते दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है।

बीती रात छाल रेंज के कूड़ेकेला सर्किल अंतर्गत ग्राम गलीमार से दो पिकअप वाहन में अवैध साल लकड़ी का गोला तस्करी करते 3 तस्करों को ग्रामीणों ओर वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा वही पिकअप वाहन भागने के दौरान एक पिकअप पलटा हालांकि किसी को चोट नहीं आई, वहीं दूसरा वाहन का चक्का पंचर होने के दौरान तस्कर वाहन छोड़ फरार हो गए।

आपको बतादे की विजय चंद्रा कर्रापाली जिला शक्ति के द्वारा गलीमार निवासी शंभू राठिया के साथ लकड़ी तस्करी का लंबे समय से किया जा रहा था मुखबिरी की सूचना पर छाल रेंजर मुनेश्वर मस्कोले की मार्गदर्शन पर पिकअप वाहन लोड 94 हजार 328 रुपए सरकारी मूल्य का लकड़ी पकड़ाया वही वाहनों पर राजसात की कार्यवाही की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!