छतीसगढ़जांजगीर

 कचरे से भरे कुएं में गिरने से पूर्व आरक्षक की मौत 

CG BREAKING : कचरे से भरे कुएं में गिरने से पूर्व आरक्षक की मौत 

जांजगीर न्यूज धमाका – जिले से अनोखा मामला सामने आ रहा है, यहां कचरे से भरे कुएं में गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक कुएं के पास बैठा हुआ था, तभी अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह कुएं के अंदर गिर गए। जिससे उसकी मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को बाहर निकाल लिया है, वहीं शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है

जानकारी के अनुसार कचहरी चौक में 52 वर्षीय योगेंद्र शर्मा पिता बंसीलाल शर्मा जय भारत स्कूल के पीछे निवास करते थे। वे पूर्व में 12वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर नौकरी करते थे। जिससे उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। आज सुबह 8 बजे कोऑपरेटिव बैंक के सामने स्थित वर्षों से बंद कचरे से भरे कुएं में गिर कर उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार योगेंद्र शर्मा सुबह कुएं के पार में बैठे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह पलट कर कुएं में गिर गए। उन्हें कुएं में गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने डायलॉग 112 को फोन करके उनके कुएं में गिरने की जानकारी दी। जानकारी लगते ही डायलॉग 112 मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर खोजबीन शुरू करवाई।

खोजबीन में योगेंद्र शर्मा का शव कुंए में मिला। आशंका है कि वर्षों से बंद कुएं के चलते उसमें जहरीली गैस बन गई होगी। इसके अलावा कचरे में फंसने के चलते योगेंद्र शर्मा बाहर निकलने की कोशिश भी नहीं कर पाए। वर्षों से अनुपयोगी कुंए को बंद नहीं किया गया था। बल्कि इसका इस्तेमाल कचरा फेंकने के लिए किया जाता था। इससे पूर्व भी जांजगीर जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में एक ही गांव के पांच लोगों की मौत कुंए के जहरीली गैस की चपेट में आकर हो चुकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!