छतीसगढ़धरसीवा

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को मारी टक्कर, मौके पर दो की मौत

road accident

धरसीवां न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के रायपुर- बिलासपुर हाईवे में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के चालक सहित रायपुर के एक डॉक्टर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।  

दरअसल यह पूरी घटना रायपुर-बिलासपुर हाईवे के तरपोंगी के पास की है। जहां पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार और ट्रक सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए है। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक में रायपुर का एक डॉक्टर भी शामिल है। वहीं धरसींवा पुलिस मौके पर मौजूद है। 

ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बस 

वहीं बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार यात्री बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 16 यात्री घायल हो गए हैं, इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए सिम्स रिफर किया गया है। बस  गया, बिहार से रायपुर की तरफ आ रही थी। तभी सुबह 4 बजे धौराभाटा के पास हादसे का शिकार हो गई। ब्रेकडाउन से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को सरगांव और बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां पर उनका इलाज जारी है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!