कोंडागांव

कोंडागांव जिले में शिक्षा विभाग की अनदेखी , खंभे के भरोसे टिकी है जर्जर स्कूल

कोंडागांव न्यूज़ बम्हनी पंचायत के चारगांव प्राथमिक पाठशाला में 89 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन यहां पृथक से व्यवस्था न हो पाने व जगह की कमी के चलते जजर्र हो चुके स्कूल भवन में आज भी कक्षाएं संचालित हो रही है। यदि इस ओर विभाग ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो यहां कभी भी बड़ा हादसा होने से इंनकार नहीं किया जा सकता। एक ओर शिक्षा और शिक्षकों को दुरूस्त करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही हैं. लेकिन इस गांव के प्राथमिक स्कूल की ओर शायद ही किसी आधिकारी कमर्चारी का ध्यान गया होगा। और यही वजह है कि इस स्कूल की खस्ताहाॅल होने के बाद भी यहाॅ कक्षाएं संचालित की जा रही है पिछले कुछ वर्षों से एक लकड़ी के खंभे के सहारे टिका हुआ है. जहां आज भी बकायदा बिना किसी डरभाव के प्राथमिक स्कूल की कक्षाएं लगाई जा रही हैं. इस जर्जर भवन की स्थिति देखकर तो कोई कक्ष में घूसने की हिम्मत न करे, लेकिन फिर शिक्षक और छात्र-छात्राओं की जिंदगी खतरे में डाली जा रही है. स्कूल की इस स्थिति को देखकर कई सवाल शासन और प्रशासन पर उठ रहे हैें  महिला शिक्षिका ने इस मामले पर कहा कि वे कई बार इसकी सूचना अधिकारियों को दे चुके हैं. बावजूद इसके किसी भी तरह की उचित कार्रवाई इस पर नहीं की गई है स्कूल प्रबंधन ने इस भवन के एक कमरे को बंद तो कर रखा है. लेकिन इसी भवन के दूसरे कमरे में कक्षाएं बे रोक-टोक संचालित हैं. इस स्कूल के एक कमरे में तीन कक्षाएं लग रही हैं कभी भी स्कूल की छत गिर सकता है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!