छतीसगढ़रायपुर

शराबी पति के तानों ने ले ली पत्नी की जान : आत्महत्या के छह महीने बाद पति गिरफ्तार, मोटी-बदसूरत बोलकर देता था ताने

accused

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। महिला ने अपने शराबी पति के तानों से तंग आकर ऐसा कदम उठाया था। आरोपी पति पत्नी को बदसूरत और मोटी कहकर परेशान करता था। इसके अलावा उससे मारपीट भी करता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक महिला ने अपने शराबी पति के तानों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला तरुण दुबे का पति मयूरकांत उसे रोज परेशान करता था। पत्नी को मोटी और बदसूरत कहकर चिढ़ाता था। महिला ने अपने शराबी पति के तानों से तंग आकर ऐसा कदम उठाया। 

पेशे से शिक्षिका थी मृतका 

मिली जानकारी के अनुसार घटना 27 मार्च 2024 की है। पुलिस को रामकृष्ण हॉस्पिटल से सूचना मिली कि एक महिला को मृत अवस्था में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि मृतिका तरुण दुबे है। जो रायपुर के विनायक विहार भाटागांव की रहने वाली है। उसकी शादी मई 2013 में जबलपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले मयूर कांत दुबे के साथ हुआ था। मयूर फार्मेसी कंपनी में काम करता था, जबकि तरुण शिक्षिका थी। 

पति करता था प्रताड़ित 

महिला का पति मयूरकांत दुबे शराबी था। पत्नी तरुण दुबे के कैरेक्टर पर भी शक करता था। दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मयूरकांत अपनी पत्नी को मोटी और बदसूरत कहते हुए, तुम मर क्यों नहीं जाती कहता था। इसके अलावा वह उसकी सरकारी नौकरी की वजह से तेरे साथ हूं कहता था। तरुण को उसका पति लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

tarun dubey

सुसाइड से पहले मां को किया था कॉल 

मृतिका तरुण दुबे सुसाइड से पहले अपनी मां को फोन लगाया था। उसने अपने पति मयूर को लेकर शिकायत की। जिसमें कहा कि वह गलत हरकत करके आया है। फिर फोन काट दिया। इसी रात को तरुण ने अपने कमरे में लगे सीलिंग फैन में चुनरी बांधकर फंदे में झूल गई। मयूर ने कमरे के दरवाजे को धक्का देकर खोला तो उसकी बॉडी फंखे से लटक रही थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति 

मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने करीब 6 महीने तक बारीकी से जांच पड़ताल की। इस दौरान कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जिसमें आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर मृतका के पति मयूरकांत दुबे को अरेस्ट कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!