छतीसगढ़गरियाबंद

ओडिशा में बंधक आमामोरा के भुंजिया जनजाति के 5 लोगों को आज सकुशल वापस लाने में जिला प्रशासन कामयाब 

गरियाबंद न्यूज़ धमाका –  दो दिन पहले बरातू भुंजिया ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया था कि उनके दो भाई, दो बहू और एक बच्ची को ओडिशा के बालंगीर जिले के कुरेकेला थाना क्षेत्र के ढ़ोल मादल गांव में रुई बनाने वाले फैक्ट्री में बंधक बना लिया गया है.

आवेदन में बताया कि मजदूर दिवाली के बाद आंध्र के ईट भट्ठे गए थे. तीन माह पहले वे वापस आ रहे थे, तभी ओडिशा में उन्हें कुछ ठेकेदार जबरन रुई फैक्ट्री में भेज दिया. घर तक आने जाने नहीं दे रहे थे. बंधक की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने मजदूरों को छुड़ाने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता दिखाई और एसडीएम राकेश गोलछा के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. 24 घंटे के अभियान में भुजिया जनजाति के मजदूरों को प्रशासन की टीम सकुशल वापस ले आई.

घटना की पुष्टि करते हुए एसडीएम गोलछा ने बताया कि जब बलांगीर जिले में बंधक बनाए गए स्थल पहुंचे तो वहां मौजूद फैक्ट्री के लोगों ने मजदूरों के मौजूदगी के सवाल पर झूठ बोल दिया. चूंकि टीम के पास बंधक मजदूरों के मोबाइल नंबर थे. टीम ने कॉल लगाया तो बंधक राम कुमार कॉल रिसीव किया, उन्हें जब बताया गया कि टीम उन्हें छुड़ाने आई है तो वे भाऊक हो गए. फिर अन्य तीन मजदूर बनमाली, फुलोबाई, जानकी व उनके 5 साल की बेटी भी बाहर आए. पूरे अभियान में ओडिशा प्रशासन का पूरा सहयोग रहा. मौके पर ठेकेदार भाग खड़े हुए.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!