छतीसगढ़रायगढ़

मकान ढहने से महिला की मौत, सुबह नाश्ता बनाने के दौरान हुआ हादसा

रायगढ़ न्यूज़ धमाका – जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम कसडोल में कच्चा मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई. महिला सुबह नाश्ता बना रही थी, तभी यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही.

जानकारी के मुताबिक, महिला गुरुवारी धनवार सुबह 5 बजे घर में नाश्ता बना रही थी. इसी दौरान कच्चा मकान ढह गया. मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई. मृतका गुरुवारी ग्रामीणों के मवेशी चराने का काम करती थी. घर में पति, पत्नी और बेटे रहते.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!