छतीसगढ़नारायणपुर

पुलिस–नक्सली मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद…

नारायणपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में तीन महिला माओवादी मारी गई है। वर्दीधारी तीनों महिला माओवादियों का शव सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। इसके साथ ही मौके से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सली सामग्री भी बरामद की है।

जिला नारायणपुर एवं कांकेर सीमा पर मांड के क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। इस दौरान घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।

आज सुबह 8 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। लगातार रुक-रुक कर फायरिंग चल रही थी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली पीछे हट गए।

इसके बाद मौके पर सर्च अभियान चलाने पर तीन वर्दी धारी और हथियारबंद महिला नक्सलियों के शव की बरामदगी हुई है। इसके अलावा मौके से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सली सामग्री भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार डीआरजी,एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी गश्त सर्च पर निकली थी। ऑपरेशन में सभी जवान सुरक्षित है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!