छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

पत्नी ने करवाई पति की हत्या : प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Arrested accused

मनेन्द्रगढ़ न्यूज़ धमाका – मनेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम बिहारपुर में 21-22 जुलाई की रात सड़क किनारे युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।  यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई की रात बिहारपुर मेन रोड के किनारे सरई जंगल के पास शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखा। शव के गर्दन, सिर और गाल पर किसी धारदार हथियार से मारने का गहरा निशान है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की शिनाख्ती के लिए इश्तिहार दिया और सोशल मीडिया के जरिए प्रचार किया। 

थाने आकर पत्नी ने की शव की पहचान

इसके बाद 25 जुलाई को अंबिकापुर निवासी उमा गुप्ता अपने भाई और देवर के साथ सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पहुंची। उसने शव की पहचान करते हुए बताया कि, मृतक उसका पति विरेंद्र कुमार गुप्ता है। शव की शिनाख्ती के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की और मामले की जांच में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि, हत्यारे का कनेक्शन अंबिकापुर से है। पुलिस की टीम तुरंत अंबिकापुर पहुंची और संदेह के आधार पर घुटरापारा मायापुर अम्बिकापुर निवासी विश्वनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। 

आरोपी और मृतक की थी जान-पहचान 

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि, वह मृतक विरेन्द्र गुप्ता को पहले से जानता था। विरेंद्र के घर अक्सर उसका आना-जाना लगा रहता था। साल 2022 में विरेन्द्र जेल में बंद था। इस बीच विश्वनाथ चौधरी और मृतक की पत्नी उमा गुप्ता ने चोरी-चुप्पे एक मंदिर में शादी कर ली थी। 

पत्नी ने रची हत्या की साजिश 

आरोपी कहा उमा ने उसे बताया कि, उसका पति विरेन्द्र अक्सर उससे मारपीट करता है। वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। उमा ने उसे रास्ते से हटाने की बात भी कही। इसके बाद हम दोनों मिलकर विरेन्द्र को मारने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे। 

आरोपी ने किया मामले का खुलासा 

आरोपी विश्वनाथ ने आगे बताया, 21 जुलाई 2024 को विरेंद्र गुप्ता ने मुझसे जनकपुर जाने के लिए कहा। उसने कहा कि, तुम गाड़ी लेकर तैयार रहना। इसी बीच उसकी पत्नी उमा गुप्ता ने फोन कर कहा कि, आज अच्छा मौका है विरेन्द्र का काम तमाम कर दो। तब मैंने घर से ही गाड़ी में फरसा छुपाकर रख लिया था। फिर हम दोनों लगभग दो-तीन बजे जनकपुर के लिए निकले। जनकपुर से वापसी के दौरान मैंने विरेन्द्र को शराब पिलाया था। जब उसने रास्ते में गाड़ी रोकने के लिए कहा और वह गाड़ी से उतरा तो मैंने मौका देखकर उस पर फरसे से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ चौधरी और मृतक की पत्नी उमा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!