बिलासपुर न्यूज़ धमाका – नेटबँकिंग के जरिए भी आयकर रिटर्न को वेरिफाई किया जा सकता है। इसके लिए बैंक की वेबसाइट पर लागइन करना होगा। उसमें आपको टैक्स टैब में ई-वेरीफाई का विकल्प मिलेगा। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग की माय अकाउंट टैब पर क्लिक करके ईवीसी जनरेट किया जा सकेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके ईमेल और मोबाइल फोन पर 10 अंक का एक कोड आएगा। यह कोड 72 घंटे तक वैध रहता है।
आप आयकर रिटर्न वेरिफाई करने के लिए माय अकाउंट टैब में जाएं और ईवीसी डालें। इसे सबमिट करते ही आपका आइटीआर वेरिफाई हो जाएगा। आधार ओटीपी के जरिए आइटीआर का इलेक्ट्रानिक वेरिफिकेशन किया जा सकता है। इसके लिए आपके मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना जरूरी है। इससे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
शेयर की ट्रेडिंग करने वाले डीमैट अकाउंट के जरिए आइटीआर वेरिफाई कर सकते हैं। आइटीआर वेरिफाई करने से पहले आपको अपना डीमैट अकाउंट वेलिडेट करना होगा। आयकर विभाग बैंक अकाउंट के जरिए आयकर रिटर्न ई-वेरिफाई की सुविधा देता है।
