छतीसगढ़बिलासपुर

ई वेरिफिकेशन बिना आइटीआर नहीं मानी जाएगी फाइल सीए अविनाश सिंह टुटेजा

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – नेटबँकिंग के जरिए भी आयकर रिटर्न को वेरिफाई किया जा सकता है। इसके लिए बैंक की वेबसाइट पर लागइन करना होगा। उसमें आपको टैक्स टैब में ई-वेरीफाई का विकल्प मिलेगा। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग की माय अकाउंट टैब पर क्लिक करके ईवीसी जनरेट किया जा सकेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके ईमेल और मोबाइल फोन पर 10 अंक का एक कोड आएगा। यह कोड 72 घंटे तक वैध रहता है।

आप आयकर रिटर्न वेरिफाई करने के लिए माय अकाउंट टैब में जाएं और ईवीसी डालें। इसे सबमिट करते ही आपका आइटीआर वेरिफाई हो जाएगा। आधार ओटीपी के जरिए आइटीआर का इलेक्ट्रानिक वेरिफिकेशन किया जा सकता है। इसके लिए आपके मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना जरूरी है। इससे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

शेयर की ट्रेडिंग करने वाले डीमैट अकाउंट के जरिए आइटीआर वेरिफाई कर सकते हैं। आइटीआर वेरिफाई करने से पहले आपको अपना डीमैट अकाउंट वेलिडेट करना होगा। आयकर विभाग बैंक अकाउंट के जरिए आयकर रिटर्न ई-वेरिफाई की सुविधा देता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!